सरगुजा

महिला के शव को छोडक़र जाने वाले दोनों युवक पकड़ाए, पूछताछ
07-Jun-2023 8:42 PM
महिला के शव को छोडक़र जाने वाले दोनों युवक पकड़ाए, पूछताछ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जून।
महिला के शव को दुकान के सामने लावारिस हालत में छोड़ कर जाने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।

नगर के पुराना बस स्टैंड मार्ग पोस्ट ऑफिस के समीप दुकान के सामने मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतका का नाम सुमन चौधरी पति अर्जुन तिग्गा उम्र 37 वर्ष है। सीसीटीवी में साइकिल सवार दो युवक महिला के शव को रखकर फरार हो गए थे।

मामले में सरगुजा पुलिस ने सीसीटीवी का अवलोकन कर मृतका के शव को लावारिस हालत में छोडक़र जाने वाले दोनों संदिग्धों को तत्काल पकड़ लिया  है।  जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया उसकी मृत्यु सामान्य प्रकृति का होना बताया गया। हत्यात्मक प्रकृति का होना नहीं पाया गया है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पश्चात मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस का कहना है कि महिला के शव को दुकान के सामने लावारिस हालत में छोड़ कर चले जाने वाले युवकों से पूछताछ जारी है, पूछताछ पश्चात मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट