सरगुजा
साइकिल पर महिला की लाश लेकर बीच शहर में घूमते रहे दो युवक
06-Jun-2023 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुकान के सामने छोडक़र हुए फरार
सीसीटीवी में कैद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 जून। अंबिकापुर शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार को दो युवक एक महिला की लाश को लेकर साइकिल में शहर में घूमते दिखाई दिए एवं एक दुकान के पास छोडक़र फरार हो गए। दोनों युवकों का चेहरा व घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक महिला की लाश को साइकिल पर रखकर दिनदहाड़े शहर में 2 युवक घूमते रहे और कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य डाकघर के सामने शव को एक दुकान के सामने छोडक़र फरार हो गए। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने शाम साढ़े 6 बजे तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे