सरगुजा

आत्मानंद स्कूल सोहगा में ग्रामीण बच्चों को छोड़ शहरी क्षेत्र के बच्चों को एडमिशन करने का आरोप
03-Jun-2023 8:38 PM
आत्मानंद स्कूल सोहगा में ग्रामीण बच्चों को छोड़ शहरी क्षेत्र के बच्चों को एडमिशन करने का आरोप

प्रभारी कलेक्टर ने कहा जांच करा फिर से करेंगे कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,3 जून। सरगुजा जिले के सोहगा में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के बाद बेहतर पढ़ाई की उम्मीद अभिभावक व बच्चों ने जताई थी, लेकिन सोहगा गांव के आसपास के इलाकों के बच्चों का एडमिशन आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में नहीं होने पर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

 अभिभावक आरोप लगा रहे हैं कि इस स्कूल में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को न लेकर शहरी क्षेत्र के बच्चों को एडमिशन किया जा रहा है, जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे इस स्कूल में पढऩे से वंचित हो रहे हैं। जिसको लेकर अभिभावकों ने प्रभारी कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई से शिकायत की है।

इधर, प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में लॉटरी सिस्टम के द्वारा एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, फिर भी अभिभावकों की शिकायत है तो इसकी जांच कराई जाएगी और नियम अनुसार फिर से कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट