सरगुजा

अंबिकापुर-एसएनसीयू वार्ड में एक ट्रे पर तीन-तीन बच्चे
03-Jun-2023 8:36 PM
अंबिकापुर-एसएनसीयू वार्ड में एक ट्रे पर तीन-तीन बच्चे

परिजनों ने जताया संक्रमण का खतरा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 3 जून। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उदयपुर विकासखंड से आए 7 माह के बच्चे और मां के साथ पहुँचे परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

जहां अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के लिए एसएनसीयू वार्ड में 7 माह के बच्चे को भर्ती करा दिया गया, लेकिन बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में एक साथ 3 -3 बच्चे को एक ट्रे पर रखा गया था, इससे संक्रमण का खतरा की आशंका मां और परिजनों ने जताई है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के एसएनसीयू वार्ड में उदयपुर विकासखंड क्षेत्र से पहुंचे मां और 7 महीने के बच्चे को इलाज के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती तो कर दिया गया, लेकिन इस समय अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 30 से 35 बच्चों की कैपेसिटी वाले इस एसएनसीयू वार्ड में 52 बच्चों को एक साथ रखा गया है, जिसमें परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने बच्चों पर संक्रमण का खतरा जताते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप भी लगाया है।

इधर अस्पताल प्रबंधन ने संक्रमण की बात तो मानी है, लेकिन अस्पताल में जितनी व्यवस्थाएं होंगी, उसी प्रकार से स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को मिलने की बात कही है।


अन्य पोस्ट