सरगुजा

संविदा कर्मियों को नियमित करने रथयात्रा, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
23-May-2023 3:18 PM
संविदा कर्मियों को नियमित करने रथयात्रा, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,23 मई।
सरगुजा जिले के संविदा कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एक सूत्रीय मांग को लेकर रथ यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में 45000 संविदा कर्मचारी 33 जिलों में चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सरगुजा जिले के संविदा कर्मचारियों ने रथ यात्रा निकालकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और सभी संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण करने की मांग की है।

कौशलेश तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष एवं नरेंद्र दुबे संभागीय संयोजक ने कहा कि सरकार ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाएगा, लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण नहीं किया गया है। जिसको लेकर आने वाले समय में संविदा कर्मचारी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।


अन्य पोस्ट