सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,20 मई। कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार जन शिक्षण संस्थान सरगुजा एवं राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान निसबर्ड द्वारा अंबिकापुर, सरगुजा छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम जिसमें आज सभी प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केन्द्र अंबिकापुर में भ्रमण गतिविधि हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र का उद्देश्य, किसानों को खेती में नए तकनीकों की जानकारी देना, महिलाओं को नए नए स्वरोजगार योजना से संबंधित जानकारी प्रदान कराना, जिससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में भी सहायता करते हैं। साथ ही रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की मांग को लेकर भी चर्चा की गई। यहा उपस्थित सभी मास्टर्स ट्रेनर समेत स्टाफ को प्रमुख रूप से जीवन कौशल एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन में से प्रमुख बिंदु पर भी जोर दिया गया।
जिसमें पूरे सरगुजा जिले से जन शिक्षण संस्थान मे 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साथ ही जन शिक्षण संस्थान से निदेशक एम सिद्दीकी अतिथि के रूप में अमित प्रकाश यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक, दीपिका शर्मा हेड निसबर्ड, ममता चौहान यूनिसेफ मेंबर, मनीष श्रीवास्तव संचालक दीक्षा इंस्टीट्यूट, आदि की गरिमामय उपस्थिति रहीं।
स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करके एम सिद्दीकी ने कहा कि व्यवसाय का मूलाधार उद्यमिता व्यवसाय के मूलभूत कार्यों मे मार्गदर्शन सहयोग व समन्वय की स्थापना मे सहायक होती है। नवीन उत्पादन एवं तकनीकी विकास, संसाधनों का एकत्रीकरण, रोजगार की समस्या के समाधान मे सहायक आदि प्रमुख हैं।
इसी तारतम्य में अमित प्रकाश यादव ने कहा कि प्रतिभागियों को छोटे पैमाने के उद्यमों को स्थापित करने और चलाने के लिए विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों से उपलब्ध समर्थन से अवगत कराने की भी आवश्यकता है।
दीपिका शर्मा ने भ्रमण में आए सभी अतिथि का आभार प्रकट करते हुए एवं उद्यमिता के साथ कौशल विकास को केन्द्रीय कर बताया कि प्रतिभागियों के बीच उपलब्धि की आवश्यकता को प्रेरित करता है और बढ़ाता है।
मनीष श्रीवास्तव संचालक दीक्षा इंस्टीट्यूट ने बताया कि उधमिता में जोखिम वहन करने की क्षमता होती है। कुछ व्यावसायिक जोखिमों से बीमा करा कर बचा जा सकता है, जबकि अन्य जोखिमों को उद्यमी के अनुभव व योग्यता के आधार पर उठाया जाता है। इसी के साथ सभी प्रतिभागियों ने भ्रमण के दौरान नई नई उद्यमिता विकास से जुड़े जानकारी और कौशल को प्राप्त किया।