सरगुजा

पटवारियों की बेमुद्दत हड़ताल जारी
18-May-2023 8:01 PM
पटवारियों की बेमुद्दत हड़ताल जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,18 मई।
छत्तीसगढ़ में पटवारियों द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। राजस्व पटवारी संघ के जिला शाखा सरगुजा द्वारा भी अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारंभ किया गया।

8 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से प्रतिवर्ष विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति करने जो की अंतिम बार नायब तहसीलदार के लिए वर्ष 2014 में ली गई थी तथा राजस्व निरीक्षक के लिए वर्ष 2017 में आयोजित की गई थी। 

पदोन्नति नहीं होने से पटवारी हताश / निराश हैं इसके अतिरिक्त पटवारी की योग्यता स्नातक करते हुए ग्रेड पे 2800 करना एवं बिना विभागीय जांच के एफआईआर नहीं किए जाने की मांग है। सरगुजा के समस्त पटवारी प्रांतीय निर्देश पर मांगें पूरीं होने तक हड़ताल पर रहेंगे।


अन्य पोस्ट