सरगुजा
साढ़े 56 करोड़ केंद्र सरकार ने दिए हैं, जून से शुरू होगी हवाई यात्रा- रेणुका
16-May-2023 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 16 मई। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद सरगुजा रेणुका सिंह ने सोमवार को दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत 90 करोड़ की स्वीकृति दी है जिसमे 56 करोड़ 50 लाख रुपये अभी तक दिये जा चुके हैं.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दरिमा में केंद्र सरकार की डीजीसीए की टीम तीन दिवसीय निरीक्षण में पहुँची हुई है कऱीब 500 मापदंडों के बाद टीम लाइसेंस देने का काम करेंगी। आगामी जून माह से दरिमा में एयर सेवा की शुरुआत हो सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे