सरगुजा
नेशनल लोक अदालत में 20 मामले निपटे
14-May-2023 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,14 मई। शनिवार को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सरगुजा अंबिकापुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें हितग्राहियों से संबंधित 20 प्रकरणों का निपटारा किया गया, जिसमें राशि 13113761.00 का अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत में इंश्योरेंस के 11, रेलवे के एक तथा अन्य 8 प्रकरण शामिल हैं।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सरगुजा अध्यक्ष राकेश पांडे, सदस्य चुरामन दास और विजय शंकर तिवारी, अधिवक्ता व कर्मचारीगण में अनूप कुमार गुप्ता, पंकज कुमार सिन्हा, शंकर प्रसाद सिंह, डीपी बंजारे, विजय यादव द्वारा नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन कर संपन्न किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे