सरगुजा

पुलिस अफसर पर एफआईआर कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए-सर्वेश्वर दास
14-May-2023 7:18 PM
पुलिस अफसर पर एफआईआर कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए-सर्वेश्वर दास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 मई।
रविवार को अंबिकापुर नगर के सर्किट हाउस में अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में सनातन धर्म के लोगों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर दास ने कहा कि संतों के ऊपर सनातन के ऊपर आघात अत्याचार हो रहा है और जगह-जगह हमला किया जा रहा है। 

साथ ही कुछ दिन पूर्व संत गहिरा गुरु के पुत्र के साथ एसडीओपी और पुलिस जवानों के द्वारा अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसका विरोध हमारे द्वारा किया जा रहा है और आने वाले समय में कार्रवाई नहीं हुई तो इसका विरोध पुरजोर तरीके से किया जाएगा।

सर्वेश्वर दास ने आगे कहा कि हिन्दु सनातनी सतों पर होते अत्याचार अब नहीं सहा जाएगा। संत समाज प्रकृति का उपासक संत समाज वनांचल में रहने वाले अपने बंधु बांधवों का कृतज्ञ है,जिन्होंने तरू नद नीर और जीवों की पूजा के साथ मानवीय संवदेना को भी जीवंत रखा है। छत्तीसगढ़ राज्य को इस दृष्टि से सनातन मूल्यों के रज्ञक के साथ सामाजिक समरसता का ध्वजवाहक भी कहा जाता है। लेकिन हमारे वैदिक ग्रंथों और मान बिन्दुओं को निशाने पर लिया जा रहा है। विश्व जानता है कि सनपातन हिन्दु दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम के साथ सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय और प्राणि मात्र के कल्याण का पक्षधर है। धर्म की प्रधानता सदाचार मुक्त जीवन हिन्दु राष्ट्र सनातन का लक्ष्य रहा है। उनको साथ लेकर सत समाज अपनी हिन्दु पहचान और सनातन परंपरा को जीवंत एव जागृत बनाए रखना चाहता है।

स्वामी सर्वेश्वरदास महाराज ने कहा कि सांबर आश्रम के सत गेन्दबिहारी के साथ जो हुआ आज तक नहीं हुआ। संत समाज छत्तीसगढ़ राज्य के सभी पवित्र सनातन धर्म को चोट पहुंचाने का षडयंत्र चल रहा है। आज सबसे बड़ी आवश्यकता है हिन्दू समाज के माध्यम से कहना चाहते हंै कि तत्काल एसडीओपी शेर बहादुर पर एफआईआर कर कड़ा से कड़ी सजा दिया जाये। अन्यथा पूरे प्रदेश में जगह-जगह संत सभा करके आत्मरक्षा का संकल्प तो दिलायेंगे ही वहीं हिन्दू अत्याचार का प्रतिकार करेंगे।

गांवों में मंदिरों का निर्माण करवाया जा रहा है-प्रबल
युवा मोर्चा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जिन गांवों और सुदूर अंचल में मंदिर की स्थापना नहीं हुई है, वहीं चंगाई सभा और धर्मांतरण का खेल जोरों पर चल रहा है जिसको देखते हुए हर गांव में एक मंदिर का निर्माण कराने की कवायद भी की जा रही है। प्रबल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांवों में मंदिरों का निर्माण करवाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट