सरगुजा
अंबिकापुर,13 मई। सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए गए हैं। मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुर के बच्चों ने जिले में सफलता हासिल किया है।
12वीं में वाणिज्य संकाय से अपराजिता सिंह ने 86.4 प्रतिशत और 10वीं में पुष्कर जायसवाल ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
12वीं में विज्ञान संकाय से अभिषेक जायसवाल ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ बड़ी कामयाबी हासिल की है।
बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन परिणाम से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। बच्चों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, माता-पिता और अपनी मेहनत को दिया है। विद्यालय की प्राचार्य श्वेता सिन्हा ने सभी बच्चों तथा शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों के लिए कहा कि बच्चे अपनी मंजिल की तरफ मजबूती और दृढ़ निश्चय से आगे बढ़े और भविष्य में अपने विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन करें।