सरगुजा
पुलिस ने चौक-चौराहों सहित भीड़ भाड़ वाले स्थानों का किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 मई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दुपहिया वाहनों के अमानक साइलेंसरों, बिना नंबर प्लेट के वाहनों, मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे जिले में एक साथ विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की गई। दुपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई साथ ही नियमो का पालन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चॉकलेट एवं फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।
यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूकता अभियान से जोडक़र लगातार जागरूकता करने का सतत प्रयास किया जा रहा हैं, समझाइश के साथ-साथ सरगुजा पुलिस द्वारा इंटीग्रेटेड कण्ट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी सर्विलेन्स के जरिये मॉनिटरिंग कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पैनी नजर रखकर चालानी कार्रवाई भी की जा रही हैं।
विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात कामता प्रसाद दीवान, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय एवं पुलिस टीम शामिल रही।