सरगुजा
बेबी आफरीदा 96 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 मई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा घोषित बारहवीं के परीक्षा -2023 परिणाम में ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। विद्यालय के 221 विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 178 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए एवं शेष विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण है। इस परीक्षा परिणाम में महामाया रोड मोमिनपुरा अम्बिकापुर निवासी मो. मुनीर अहमद तथा शामा परवीन की सुपुत्री बेबी आफरीदा 96 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रही।
इसी तरह राशि अग्रवाल 94.4 प्रतिशत, आयुष गुप्ता 93.8 प्रतिशत, आँचल मिश्रा 93 प्रतिशत, प्रगति ध्रुव 92.6 प्रतिशत आस्था सिंह रातपूत 91.6 प्रतिशत, सात्विक राज 91.2 प्रतिशत, आमोग यश गुप्ता 90.8 प्रतिशत, उन्नति केशरवानी 90.6 प्रतिशत, प्रियांशी गुप्ता 90.4 प्रतिशत, स्वास्तिक कुमार 90 प्रतिशत, खुशी अग्रवाल 90 प्रतिशत।
विद्यार्थियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने अभिभावकों, स्कूल के शिक्षकों तथा यहाँ के शैक्षणिक वातावरण को दिया है। प्राचार्य डॉ. आई ए खान सूरी ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इन बच्चों को तथा इनके माता-पिता एवं अपने स्कूल के शिक्षकों को बधाई देते हुए इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।