सरगुजा

सीबीएसई 10वीं में ओपीएस का दबदबा, आस्था गुप्ता अव्वल
12-May-2023 8:06 PM
सीबीएसई 10वीं में ओपीएस का दबदबा, आस्था गुप्ता अव्वल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर,12 मई।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। विद्यालय के 210 विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 173 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए एवं शेष विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण है। इस परीक्षा परिणाम में सदर रोड अम्बिकापुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता व प्रियंका गुप्ता की सुपुत्री आस्था गुप्ता 98.2 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रही।

सक्षम अग्रवाल 96 प्रतिशत, संकेत कुमार सोनी 95.4 प्रतिशत, माही वर्मा 95.2 प्रतिशत जॉन कुजुर 94.6 प्रतिशत, माही सिंह 94.2 प्रतिशत, कृष्णा सिंह 93.6 प्रतिशत, रौनक सिंह 92.8 प्रतिशत समीर चौहान 92.6 प्रतिशत, दीपक केषरी 92. 6 प्रतिशत, नियती जायसवाल 92.6 प्रतिशत, अली रजा 92.6 प्रतिशत ऋषि दास 92.4 प्रतिशत हर्ष कुमार सिंह 92.4 प्रतिशत मान्या बन्सल 92 प्रतिशत प्रतीक तिरंगा 91.8 प्रतिशत, प्रियंम गुप्ता 91 8 प्रतिशत, अनुष्का गुप्ता 91.8 प्रतिशत, गोल्डी अग्रवाल 91.6 प्रतिशत, पियुष कुमार गुप्ता 91.6 प्रतिशत, प्रिया कुमारी शुक्ला 90.6 प्रतिशत।

विद्यार्थियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अभिभावकों, स्कूल के शिक्षकों तथा यहाँ के शैक्षणिक वातावरण को दिया है । प्राचार्य डॉ. आईए खान सूरी ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इन बच्चों को तथा इनके माता-पिता एवं अपने स्कूल के शिक्षकों को देते हुए इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट