सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,11 मई। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 12-13 मई को किया जा रहा है।
इस सेमीनार में देश विदेश के ख्याति लब्ध विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक जय नारायण पांडे ने बताया कि 12, 13 मई को आयोजित होने वाले इस सेमिनार में पर्यावरण स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे समसामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। सरगुजा की धरती पर राजीव गांधी पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार है इस समय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की सक्रियता से अंबिकापुर सरगुजा संभाग के बौद्धिक विमर्श का केंद्र बना हुआ है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला ने इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के बारे में कहा कि हमारी कोशिश है कि हम वर्तमान अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वरोजगार हेतु अपने बच्चों को प्रेरित कर सकें।
मैं चाहता हूं कि राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज भविष्य में एक ऐसे केंद्र के रूप में उभरे जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सके। यह सेमिनार इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है सेमिनार में देश विदेश के लगभग 200 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
सेमिनार स्मारिका12 मई को उद्घाटन सत्र में जारी की जाएगी। सेमिनार के ऑर्गेनाइजिंग सह सचिव डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि सरगुजा की धरती में एक सम्मोहन है, देश दुनिया से जो भी लोग यहां आते हैं। इस धरती से प्यार कर बैठते हैं इसके साथ ही सरगुजा की बौद्धिकता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। यह सेमिनार सरगुजा की पहचान को और समृद्ध करने में सहायक होगा।