सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 मई। घर के सामने सडक़ किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर हुए एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम अमल भि_ी देवरी टिकरा निवासी राजपाल सिंह (24 वर्ष) रविवार को घुरसाय के साथ किसी काम के सिलसिले में मदनपुर गया था। इसी दौरान गांव के ही जयशंकर के घर के सामने सडक़ किनारे खड़े होकर राजपाल, घुरसाय व बबलू आपस के बातचीत कर रहे थे। तभी सलका की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर, घटना की जानकारी लगने पर परिजन घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती रात उपचार के दौरान राजपाल की मौत हो गई, वहीं दोनों घायलों का उपचार जारी है।