सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 मई। सीएससीएस द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट के तीसरे मैच में सरगुजा ने जशपुर को हराया।
इंटर डिस्ट्रिक्ट के तीसरे मैच में सरगुजा का सामना जशपुर से हुआ, जिसमें सरगुजा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसे उसके बल्लेबाजों ने सही साबित करते हुए धीमी शुरुआत करते हुए नियमित अंतराल पर अपने सारे विकेट खो कर 60.1 ओवर में 212 रन बनाए, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान सरगुजा के दक्ष चोपड़ा का था जिन्होंने 125 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों की सामना करते हुए 75 रन बनाए,सौम्या केसरी ने 35 रनों का योदान दिया तथा अखिलेश शर्मा ने 22 रन बनाए।जशपुर की तरफ से अभिनास पासवान ने 23.1 ओवर में 86 रन देकर सरगुजा के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया ,आयुष सिन्हा को 4 तथा विजय यादव को 1 विकेट मिला।
जवाब में जशपुर के बल्लेबाज सरगुजा की घाटक गेंदबाजी के आगे टिक नई सकी और पूरी टीम मात्र 102 रन पर आल आउट हो गई और सरगुजा को 110 रन की बढ़त मिली। सरगुजा की ओर से अखिलेश को 4 सौम्या को 3 और बाकी सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट बांट लिया।
सरगुजा ने अपनी दूसरी पारी धुंवधार तरह से खेली और उस पारी का आकर्षण सरगुजा के कप्तान कृष चोपड़ा का शतक रहा अमरीतांश शुक्ला ने भी 86 रन की पारी खेली पर वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए पारी के अंतिम क्षणों में सत्यदेव भारद्वाज ने 9 छक्कों और 2 चौकों की सहायता मात्र 46 गेंदों में 75 रन बनाए कृष ने 119 बनाए और इन तीन बेहतरीन पारियों के बदौलत 404 रन पर आल आउट हुई और जशपुर को चौथी पारी में 515 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
जशपुर में अपनी दूसरी पारी में कोई सुधार ना करते हुए ऐसा लग रहा था की उन्हें मैच खत्म करने की जल्दी है और वो मात्र 104 रनों पर ही आल आउट हो गई सरगुजा ने इस मैच को 410 रनों के विशाल लक्ष्य से जीतकर शेर की भांति सेमीफाइनल में दहाडक़र कदम रखा है। सरगुजा की ओर से आराध्यगुप्ता को 4 विकेट सौम्या एवं सत्यदेव को 2-2 विकेट मिले। उक्त जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत जायसवाल ने दी।