सरगुजा
अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल ने फीता काट किया शुभारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 मई। नगर के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार को हरियाणा मनभावन फैमिली रेस्टोरेंट व ढाबा का शुभारंभ अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल ने फीता काटकर किया।
शहर में अपनी तरह का यह एक अलग ही रेस्टोरेंट है, जिसे रेस्टोरेंट के संचालक मनु शर्मा ने देसी लुक में पारिवारिक वातावरण के साथ भी तैयार किया है। संचालक अनुसार इस रेस्टोरेंट में लोगों को बाजार से कम मूल्य पर बेस्ट क्वालिटी व क्वांटिटी भी ज्यादा मिलेगी। रेस्टोरेंट में वेज नॉनवेज के अलावा इटालियन, कॉन्टिनेंटल, चाइनीस व साउथ इंडियन डिश का आनंद लोग उठा सकेंगे। बता दें कि हरियाणा मनभावन नाम से संचालक मनु शर्मा ने वर्ष 2017 में चर्च रोड में भी एक रेस्टोरेंट खोला था। जिसका नाम और वहां की क्वालिटी शहर के लोगों की जुबान पर हमेशा रहती है।
उसी क्वालिटी के साथ-साथ अब अंबेडकर चौक में हरियाणा मनभावन फैमिली रेस्टोरेंट व ढाबा का शुभारंभ किया गया है। शुभारंभ के मौके पर अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल के साथ त्रिभुवन सिंह, राहुल गोयल, श्रेयांश बंसल, विक्रम प्रताप सिंह, सुशील प्रताप सिंह, चंचल सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।