सरगुजा

खनिज का अवैध परिवहन, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
02-May-2023 8:47 PM
खनिज का अवैध परिवहन, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

3 ट्रैक्टर, 1 ट्रिपर, हाईवा, 1 ट्राली पर संयुक्त टीम द्वारा की गई चालानी कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 मई। खनिज के अवैध परिवहन में लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन कर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल, खनिज निरीक्षक विवेक साहू एवं पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की गई व भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे संयुक्त टीम द्वारा धौरपुर थाना अंतर्गत खनिज के अवैध परिवहन किये जाने पर 03 ट्रैक्टर, 1 ट्रिपर, 01 हाईवा, 1 ट्राली को जब्त किया गया एवं मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए सभी मामलों में कुल 128200 रुपये की चालानी कार्रवाई कर गौड़ खनिज अधिनियम 2015 नियम 71 के तहत की गई हैं।


अन्य पोस्ट