सरगुजा

अनोखी सोच संस्था ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के अंदर किया प्याऊ का शुभारंभ
01-May-2023 7:50 PM
अनोखी सोच संस्था ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के अंदर किया प्याऊ का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 1 मई।
अनोखी सोच संस्था ने गर्मी में पेयजल के लिए व्याकुल बाहर से आए मरीजों व उनके परिजनों के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के अंदर आज  प्याऊ का शुभारंभ किया।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति, अस्पताल अधीक्षक श्री आर्या के द्वारा फीता काटकर न सिर्फ प्याऊ का शुभारंभ किया गया, बल्कि वहां इन वरिष्ठ अधिकारियों ने ठंडा पेयजल और गुड़ चना भी ग्रहण किया।

इस दौरान अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं, ऐसी स्थिति में गर्मी और मरीजों के द्वारा पेयजल की खोजबीन को देखते हुए यह आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि यहां प्याऊ की व्यवस्था हो सके। डीन व अस्पताल अधीक्षक से चर्चा करने के बाद आज अनोखी सोच के द्वारा यह प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ साथ लोग खाली पेट पानी न पिए, इसके लिए गुड़ और चना की भी व्यवस्था की गई है।

शुभारंभ के दौरान डॉ. अर्पण सिंह, राज मैडम, सिस्टर रश्मि मशीह, प्रियंका कुरील, सुमन सिंह व अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ अनोखी सोच संस्था के कोषाध्यक्ष अभय साहू, विधायक प्रतिनिधि विनय शर्मा, नीरज साहू, सुनील साहू, संतोष साहू, गोपी साहू, बिट्टू, प्रदीप, निशांत, विकास साहू, ननकू मुंडा, मिथिलेश, लाला साहू, कार्तिक मिंज, विशाल साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट