सरगुजा
5 मई को है अगरिया समाज का सामाजिक सम्मेलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 मई। आदिवासी अगरिया समाज सरगुजा के प्रतिनिधि मंडल ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर सरगुजा में हो रहे आदिवासी अगरिया समाज के सामाजिक सम्मेलन में आने का न्योता दिया।
प्रतिनिधि मंडल के द्वारा नेवता को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने स्वीकारा, वहीं उन्होंने समाज के सामाजिक सम्मेलन में आने का आश्वासन दिया। साथ ही समाज के सामाजिक सम्मेलन आयोजित करने पर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा समाज में अगरिया समाज का बहुत बड़ा योगदान है।
मीडिया से बात करते समाज के प्रतिनिधि श्री मत्तूराम ने बताया कि अगरिया समाज आज अपने काम से जाना जाता है शिक्षा ,कला, प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन अगरिया जनजाति समाज का सबसे ज्वलन समस्या अगरिया जाति में सुधार करना है अगरिया बंधुओं के सर्वे सेटेलमेंट रिकॉर्ड में लोहार जाति दर्ज है जबकि अन्य सभी सरकारी दस्तावेजों बी वन ,नक्शा, खसरा, मिसल अधिकार अभिलेख इत्यादि में अगरिया जाति दर्ज है जो समाज के लिए विषम समस्या है आज अगरिया आदिवासी समाज इन समस्याओं से संघर्षरत है।