सरगुजा
भय पैदा करने नक्सलियों ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया-अमरजीत
27-Apr-2023 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,27 अप्रैल। सरगुजा दौरे पर पहुंचे प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 जवान शहीद सहित वाहन चालक की मौत को लेकर दुख व्यक्त किया और कहा कि नक्सलियों के द्वारा भय पैदा करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि इस समय तेंदूपत्ता संग्रहण से लेवी वसूली के साथ ही निर्माण कार्यों को प्रभावित करने के लिए इस तरह के घटना को अंजाम नक्सली दे रहे हैं. जिसकी मैं निंदा करता हूं, साथ ही हमारे जवान हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला नक्सलियों से कर रहे हैं। यही वजह है कि नक्सलियों का खात्मा आने वाले समय में देखने को मिलेगा। वहीं प्रदेश सरकार भी हमेशा से नक्सलियों को खदेडऩे का प्रयास कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे