सरगुजा

नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
25-Apr-2023 8:25 PM
नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 25 अप्रैल।
प्रतिक्षा बस स्टैंड पुलिस ने नशीली इंजेक्शन बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 180 नग नशीली इंजेक्शन  किमती 1 लाख 40 हजार रुपये का बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक  मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मौलवी बाँध के समीप एक व्यक्ति कार में आकर नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने  संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया। उसने अपना नाम मो. याक़ूब साकिन मोमिनपुरा का होना बताया। उक्त संदेही की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 180 नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नशीला इंजेक्शन के बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट