सरगुजा

बाराती पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, बालक की मौत, 6 घायल
24-Apr-2023 8:17 PM
बाराती पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, बालक की मौत, 6 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर, 24 अप्रैल।
सोमवार तडक़े सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारातियों से भरी पिकअप मंदिर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सडक़ हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई एवं तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ग्राम बासेन से ग्रामीण पिकप वाहन में मेंड्रा बारात में शामिल हुए। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन वापस आने के दौरान आज सुबह लगभग 4 बजे पिकअप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप वाहन सडक़ किनारे पलटी खाते हुए खेत में जा खड़ी हुई।

हादसे में 6 लोग घायल हो गए। तत्काल एंबुलेंस 108 को फोन किया गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के चालक रमन सिंह, ईएमटी बिरेंद्र कृष्ण कुशवाहा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उदयपुर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालक दिलदार को मृत घोषित किया, वहीं अनुज कुमार 22 वर्ष ,सूरज 15वर्ष, राजू 6 वर्ष, को गंभीर चोट होने पर अंबिकापुर जिला अस्पताल एंबुलेंस 108 के माध्यम से रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि पिकअप में 30 से 35 लोग सवार थे। चालक को  झपकी आने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद से गांव में शोक व्याप्त है। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट