सरगुजा
आंधी तूफान के साथ ओले गिरे, एसपी कार्यालय की बाउंड्रीवॉल में गिरा पेड़
23-Apr-2023 12:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 22 अप्रैल। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण अंबिकापुर में पिछले 2 दिनों से आंधी तूफान आ रहा है। शनिवार की दोपहर अंबिकापुर शहर में जमकर बारिश हुई, वहीं शहर से लगे भिठी,रामपुर व अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि हुई है। इधर शुक्रवार की रात तेज आंधी तूफान के कारण एसपी कार्यालय में स्थित बाउंड्रीवॉल के अंदर स्थित एक पेड़ धराशायी हो गया, इसके अलावा कई मकानों के शेड उड़ गए। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे