सरगुजा
एनएच 43 पर लगा लंबा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
23-Apr-2023 12:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया
अंबिकापुर, 22 अप्रैल। अंबिकापुर शहर से लगे एन एच 43 लुचकी घाट में सरिया लोड ट्रक का सापट (एक्सल) टूटने से 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
बताया जा रहा है जाम शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब लगा। जाम लगने के कारण सडक़ के दोनों को सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई थी, वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे,लगभग 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो पाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे