सरगुजा

आंधी-तूफान से पेड़ धराशायी, बिजली तार व केबल क्षतिग्रस्त
23-Apr-2023 12:37 PM
आंधी-तूफान से पेड़ धराशायी, बिजली तार व केबल क्षतिग्रस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बतौली, 22 अप्रैल। तीन दिन से लगातार चल रही तेज हवा, अंधड़, आंधी-तूफान ने आज दोपहर बाद अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया और काफी तेज हवाएं चलने लगी। इससे बड़े-बड़े होर्डिंग्स फट गए।

बगीचा चौक बतौली में एक फल दुकान की पीछे बस स्टैंड  में एक पेड़ गिर गया। पेड़ के साथ विद्युत तरंगित तार और बीएसएनल के फोन केबल टूट गए। इस घटना से 2 घंटे विद्युत व्यवस्था बाधित रही। बीएसएनएल के केबल टूटने से इंटरनेट सुविधा बंद हो गई है।

पेड़ धराशायी होने से  घंटे भरआवागमन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। बाद में पुलिस की 112 की टीम ने आकर पेड़ काटकर हटाया, तब रास्ता साफ हो सका।

दोपहर 1.30 बजे से लगातार चल रहे अंधड़ तूफान के साथ एक घंटा तक लगातार झमाझम बारिश हुई। उसी दरमियान बस स्टैंड बतौली में एक फल दुकान के पीछे एक पेड़ धराशायी होकर गिर गया। पेड़ के साथ 10 फीट ऊंचाई का दीवार गिर गया। जब दीवार गिरा, उस समय फल दुकान के संचालक विकास गुप्ता दुकान में नहीं थे, इस कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुकान में दीवार के बड़े-बड़े टुकड़े गिरे अगर कोई व्यक्ति होता तो मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो सकता था।

लगातार हो रही बारिश के कारण सभी लोग अगल-बगल के पक्के दुकानों में आसरा लिए हुए थे,जिसके कारण अनहोनी नहीं हो सकी। गांवों में विवाह का सीजन चल रहा है जिससे बतौली के हृदय स्थल बगीचा चौक में भारी भीड़ रहती है।


अन्य पोस्ट