सरगुजा
तिब्बती धर्मगुरु का आपत्तिजनक वीडियो फैलाने का समाज ने जताया विरोध
21-Apr-2023 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कैंडल मार्च निकालकर वीडियो एडिटिंग करने वालों पर की कार्रवाई की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 अप्रैल। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और उस वायरल वीडियो को एक निजी न्यूज़ चैनल में प्रसारण होने से तिब्बती समुदाय में नाराजगी है।
इस नाराजगी को जाहिर करते हुए मैनपाट के तिब्बती समुदाय के लोग अंबिकापुर पहुंचे और महामाया चौक से गांधी चौक तक केंडल रैली निकालकर देशवासियों से समर्थन मांगा।
तिब्बती समुदाय का आरोप है कि दलाई लामा का वीडियो एडिटिंग करके बदनाम करने की मंशा से सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। तिब्बती समुदाय के लोगों ने एडिटिंग कर चलाए गए वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे