सरगुजा

युवक को फेसबुक से दोस्ती करना पड़ा महंगा
16-Apr-2023 8:32 PM
युवक को फेसबुक से दोस्ती करना पड़ा महंगा

   मिलने आई युवती 70 हजार लेकर फरार   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,16 अप्रैल।
एक युवक को फेसबुक से युवती के साथ दोस्ती करना महंगा पड़ गया। शहर में मिलने आई युवती ने युवक के 70 हजार रुपए लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने बताया कि बतौली निवासी बर्थ मींस तिर्की बतौली ग्राहक सेवा केंद्र में काम करता है। एक माह पूर्व ही जशपुर निवासी युवती के साथ फेसबुक से दोस्ती हुई। दोनों के बीच अक्सर फेसबुक के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसी बीच युवती ने युवक को मिलने अंबिकापुर बुलाई। 

युवक ग्राहक सेवा केंद्र में जमा ग्राहकों के लगभग 70 हजार रुपए लेकर बाइक से सीधे अंबिकापुर आ गया। युवती से मिलने के बाद युवक उसे नवागढ़ स्थित रिश्तेदार के यहां लेकर चला गया। रात में दोनों रिश्तेदार के घर रुके। आज सुबह युवक नाश्ता लेने गया था, तभी युवती उसके बैग में रखे 70 हजार रुपए लेकर फरार हो गई।

इधर जब युवक नाश्ता लेकर लौटा तो युवती घर में नहीं थी। कुछ देर बाद ही युवक के मोबाइल में युवती का मैसेज आया जिसमें युवती ने लिखा था कि मैं तुम्हारे पूरे पैसा लेकर जा रही हूं मेरा काम हो जाएगा तो 3 दिन बाद बात करूंगी। मैसेज पढ़ते ही युवक ने धोखाधड़ी कर राशि ले जाने की शिकायत कोतवाली में थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट