सरगुजा

पेट्रोल पंप से दुपहिया चोरी, नाबालिगसहित 3 गिरफ्तार
16-Apr-2023 8:29 PM
पेट्रोल पंप से दुपहिया चोरी, नाबालिगसहित 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 16 अप्रैल।
मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर.के पेट्रोल पंप में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया है। 

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपी है, जिसमें से एक आरोपी अविनाश मिश्रा है, जो पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी महेंद्र प्रताप साहू निवासी मणिपुर द्वारा थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी घटना दिनांक को पेट्रोल पंप ऑफिस के बाहर अपनी दुपहिया वाहन खड़ा कर काम करने चला गया था, जिसे गत रात 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुपहिया वाहन को चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक प्रमोद पांडे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया जो अपना नाम अविनाश मिश्रा, अरशद अंसारी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक तीनो अम्बिकापुर का होना बताए।

घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया, एवं आरोपी अविनाश मिश्रा से अग्रिम पूछताछ करने पर जिला अस्पताल से टीवीएस अपाचे वाहन भी चोरी कर छिपा कर रखना स्वीकार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर 2  दोपहिया वाहन बरामद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में एवं  नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।


अन्य पोस्ट