सरगुजा

युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाने निकाली वॉक फार डेमोक्रेसी रैली
15-Apr-2023 8:42 PM
युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाने निकाली वॉक फार डेमोक्रेसी रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,15 अप्रैल। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर  युवक कांग्रेस ने लोकतंत्र को बचाने के लिए ‘वॉक फार डेमोक्रेसी’ रैली का आयोजन किया। युवक कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जिस प्रकार से लोकतांत्रिक संस्थाओं को आधार विहिन किया जा रहा है और जिस प्रकार से देश में एकदलीय शासन व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विपक्षी नेताओं के विरुद्ध अलोकतांत्रिक कारवाईयां की जा रही है, उसके विरुद्ध इस रैली का आयोजन किया गया था। रैली जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर संगम चौक गयी एवं वहां से अम्बेडकर चौक जाकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण उपरांत समाप्त हो गई।

रैली में पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं विनय शर्मा, अतुल शर्मा, प्रमोद चौधरी, अनूप मेहता, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, प्रतीका विश्वकर्मा आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, सतीश बारी, आतिफ़ रजा, विकास केशरी, निलेश कश्यप,  मिथुन सिंह, आशीष जायसवाल, धीरज पटवा, निक्की खान, उत्तम राजवाड़े, अमित तिवारी, निक्की खान, आमिर सोहैल, हिमांशू अग्रवाल, आकाश अग्रहरि, हिमांशु जायसवाल, शिप्पू सिंह, आशीष जायसवाल, धीरज गुप्ता व अन्य शामिल थे।


अन्य पोस्ट