सरगुजा
अंबिकापुर,15 अप्रैल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
जयंती पर आायोजित सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब के कानून की विशेषज्ञता और विभिन्न देशों के संविधान के ज्ञान ने उनके द्वारा भारत के संविधान के निर्माण में एक विशिष्ट योगदान का काम किया। अपनी काबिलियत के दम पर ही वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने थे।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि बाबासाहेब का यह मानना था कि जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिये। वो उस धार्मिक मान्यता को पसंद करते थे जो कि समाज में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। उनका कहना था कि धर्म मनुष्य के लिये है, न कि मनुष्य धर्म के लिये।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि बाबा साहब उसी समाज को प्रगतिशील मानते थे, जिसमें महिलाओं ने बराबरी से प्रगति की है। कानूनी स्वतंत्रता से अधिक वे सामाजिक स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते थे।
बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित सभा में विनय शर्मा, अतुल शर्मा, प्रमोद चौधरी,अनूप मेहता,युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, प्रतीका विश्वकर्मा आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, सतीश बारी, आतिफ़ रजा, विकास केशरी, निलेश कश्यप, मिथुन सिंह, आशीष जायसवाल, धीरज पटवा, निक्की खान, उत्तम राजवाड़े, अमित तिवारी, निक्की खान, आमिर सोहैल, हिमांशू अग्रवाल, आकाश अग्रहरि, हिमांशु जायसवाल, शिप्पू सिंह, आशीष जायसवाल, धीरज गुप्ता सहित अन्य शामिल थे।