सरगुजा
लखनपुर,15 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम गाँव-गाँव चलो, घर-घर चलो अभियान का सरगुजा जि़ले के लखनपुर मण्डल के ग्राम पुहपुटरा में समापन किया गया।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी, भाजपा जिलामहामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला,लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के संभाग प्रभारी तुलसी कौशिक व ओबीसी मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,मंडल प्रभारी संजीव सेठ, मोर्चा के महामंत्री द्वय जितेंद्र सोनी व हरि गुप्ता सहित जिला व मंडल के पदाधिकारीगण, लखनपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण की उपस्थिति में इस अभियान का समापन हुआ। जिसमें मोदी सरकार की हितकारी योजनाओं, उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच घर-घर संपर्क किया गया। साथ ही लुण्ड्रा मंडल के उदारी, उदयपुर मंडल के सलका, कुन्नी मंडल के पटखूरा में भी अभियान आज संपन्न हुआ।