सरगुजा
लखनपुर,15 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी जिला के द्वारा मंडल लखनपुर में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक न्याय सप्ताह समरसता कार्यक्रम अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नकुल सोनवानी की अध्यक्षता में मनाया गया।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय सामाजिक न्याय सप्ताह समरसता कार्यक्रम किया जा रहा है। बाबासाहेब के द्वारा पिछड़े दलित यह महिलाओं के उत्थान के लिए काफी लड़ाई लड़ी है,उनके उत्थान को भारतीय जनता पार्टी हमेशा याद रखेगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने भी बाबासाहेब आंबेडकर की जीवनी का परिचय विस्तार पूर्वक दिया। उनके किए गए समाज के प्रिय उसके विषय पर भी प्रकाश डाला।
भाजपा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि बाबासाहेब के द्वारा दलित गरीब नि:सहाय महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को प्रधानमंत्री आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और समरसता सामाजिक न्याय समरसता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है।
अनुसूचित जनजाति के वार्ड क्रमांक 15 निवासी राजकुमार सोनवानी ने भी यह मांग नगर पंचायत अध्यक्ष से की कि जिस तरह से अन्य समाजों के प्रमुखों का प्रतिमा एवं चौकी स्थापित किया गया, उसी प्रकार भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के भी चौक निर्माण की मांग की।
उक्त मांगों को नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया। वहीं उद्बोधन में अखिलेश सोनी भारत सिंह सिसोदिया, राजेंद्र जायसवाल, मधुसूदन शुक्ला तथा अंत में आभार मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया।