सरगुजा

गुंज अभियान: 4 दिनों में 7 नाबालिग मिले
15-Apr-2023 8:13 PM
गुंज अभियान: 4 दिनों में 7 नाबालिग मिले

अंबिकापुर,15 अप्रैल। पुलिस ने गुंज अभियान चलाकर 4 दिनों के भीतर 7 नाबालिग दस्तायाब  किए।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता  के निर्देशन में गुम नाबालिग बालक/बालिकाओं के दस्तायाबी हेतु विशेष अभियान ‘गुंज’  चलाकर नाबालिगों को बरामद करने के दिशा निर्देश अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिगों के मामलों में दस्तायाबी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।

विशेष गठित टीम  सूरजपुर, रायगढ़ पूँजीपथरा, जिले के सीतापुर देवगढ़ एवं अन्य स्थानों पर दस्तायाबी के लिए रवाना हुई थी। पुलिस टीम के सतत प्रयास से ‘गुंज’  अभियान अंतर्गत 4 दिनों के भीतर 7 गुम नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है, जिसमें से 3 नाबालिग बालिकाओं को 48 घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दस्तायाब नाबालिगों में 6 बालिका एवं 1 बालक हैं।


अन्य पोस्ट