सरगुजा

कानून व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल
13-Apr-2023 7:55 PM
कानून व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,13 अप्रैल। जिले में क़ानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण करने एवं पुलिस बल को सक्रिय करने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र अम्बिकापुर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में बलवा नियंत्रण का मॉक ड्रिल कराया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा उपयोगी संसाधनों का उपयोग कर क़ानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों एवं उनके प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था के बारे में भी पुलिस बल को आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा मॉक ड्रिल में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को बलवा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों को बताकर त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियोंं को सक्रिय रहने हेतु निर्देशित किया गया है।  किसी भी क़ानून व्यवस्था की स्तिथि मे बलवा ड्रिल का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।


अन्य पोस्ट