सरगुजा

धार्मिक मामलों में अफवाहों से सतर्क रहें-एसडीएम
12-Apr-2023 9:26 PM
धार्मिक मामलों में अफवाहों से सतर्क रहें-एसडीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर,12 अप्रैल।
थाना परिसर में बेमेतरा की घटना को लेकर शांति समिति का बैठक एसडीएम शिवानी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  इस बैठक में सभी समुदाय के लोग बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम शिवानी जसवाल, नायब तहसीलदार प्रांजल गोयल थाना प्रभारी भोज कुमार गुप्ता ने अपील की कि धार्मिक मामलों को लेकर किसी तरह की अफवाहों  से सतर्क रहें। अपने क्षेत्र के मंदिर,मस्जिदों के धार्मिक झंडों को लेकर विवाद की स्थिति ना बने। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में ऐसे पोस्ट जो भ्रामक और धार्मिक भावनाओं को आहत सांप्रदायिक माहौल खराब होने वाली घटना पर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक के दौरान लखनपुर व्यापारी द्वारा सडक़ की धीमी गति के नाली निर्माण लगातार हो रही  दुर्घटनाओं  को लेकर डीएवी कंपनी के ठेकेदार गौरव कुमार 1 महीने के अंदर नाली बस स्टैंड चेन्नई नदी तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता,भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, सुनील अग्रवाल,शराफत अली,सौरभ अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मुजीब अंसारी,शमीम खान, हाशिम खान,जानिसार अख्तर,मनोज कुमार, गप्पू खान,ताहिर नूर,आमिर सोहेल,शानू खान, साबिर अंसारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट