सरगुजा

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने मॉक ड्रिल
12-Apr-2023 9:19 PM
 शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम  रखने मॉक ड्रिल

अंबिकापुर,12 अप्रैल। शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से  जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस एवं प्रशासनिक अमला द्वारा शहर की सडक़ों पर मौजूद होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से निवेदन करती है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों में ना आए एवं अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 6266886061 पर दें सुचना दुने वाले का नाम गोपनीय रखा जायगा,किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के  विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा सामाजिक सौहार्द्र एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील जारी की गई हैं जिसका पालन आमनागरिक करना सुनिश्चित करें, जारी अपील अलग से संलग्न हैं।


अन्य पोस्ट