सरगुजा

केआर टेक्निकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया भ्रमण
12-Apr-2023 8:46 PM
केआर टेक्निकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया भ्रमण

अंबिकापुर,12 अप्रैल। केआर टेक्निकल कॉलेज अंबिकापुर के एम.एससी.रसायन शास्त्र के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा के निर्देशन और रसायन शास्त्र की विभागप्रमुख आशा मुनि दास व सहायक प्राध्यापक एलसी तिग्गा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सोशल आउटरिच प्रोग्राम के तहत मृदा परीक्षण प्रक्रिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से मृदा परीक्षण प्रयोगशाला गंगापुर (खुर्द),अंबिकापुर का भ्रमण कराया गया।

इस सोशल आउटरीच में छात्र छात्राओं को प्रयोगशाला तकनीशियन राकेश कुमार साहू ने मृदा परीक्षण के बारे में विभिन्न जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण में मिट्टी को अलग-अलग जगहों (लगभग 5) से इक्कठा करने के पश्चात उसे सुखाकर कितनी मात्रा में प्रयोगशाला के लिए उपयोग किया जाता है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया मिट्टी की खुदाई, पेड़ ले छांव से मिट्टी न निकालना, उपयोग किये जाने वाले उपकरण आदि के बारे में बताते हुए मृदा परीक्षण पश्चात उसका पी.एच. मात्रा भी निकाल कर छात्र छात्राओं को दिखाया और उसके बारे में जानकारी दी।

श्री साहू ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को वर्मी कंपोस्ट के बारे में भी विभिन्न जानकारी प्रदान की और और परीक्षण करके भी दिखाया। साथ ही साथ कार्बनिक पदार्थ के बारे में भी जानकारी दी और एसिटिलीन गैस से विभिन्न तत्वों जैसे जिंक, बेरियम, रेडियम, एलुमिनियम, क्रोमियम, निकल और कॉपर जैसे सात तत्वों का स्पेक्ट्रोफोटोमीटर के द्वारा क्षारीय अमोनिया गैस जल के साथ क्रिया करके विभिन्न विकिरण को उत्पन्न करता है इस बारे में भी जानकारी दी और इसे प्रयोग करके छात्र छात्राओं को दिखाया और किस तरीके से मृदा परीक्षण के द्वारा पौधों को कम समय में उत्पन्न करते हैं, इसके बारे में समस्त छात्र-छात्राओं को बताया। 

इस दौरान श्री साहू ने तातापानी के बारे में बताया कि वहां की मिट्टी में फास्फोरस की मात्रा बहुत है जिसके कारण तातापानी नामक स्थान को अन्य सामान्य स्थानों से अलग महत्व दिया जाता है।

महाविद्यालय की डायरेक्टर रीनू जैन ने रसायन विज्ञान विभाग को अपने छात्र-छात्राओं के लिए इस तरह के समावेशी विकास कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई दी है और भविष्य में भी अपने छात्रों के लिए इसी तरह के कार्यक्रम को करते रहने के लिए अग्रिम शुभकामना प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट