सरगुजा

जिपं उपाध्यक्ष ने हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा
06-Apr-2023 7:28 PM
जिपं उपाध्यक्ष ने हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा

अंबिकापुर, 6 अप्रैल। हनुमान जयंती पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव नगर के सबसे पुराने हनुमान के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। 

मंदिर प्रांगण में वे हनुमान सेवा समिति के द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। नगरवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने हनुमान जयंती के आयोजन में शामिल होने का अवसर देने के लिए हनुमान मंदिर सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।

 उनके साथ पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अम्बिकापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, युकां अध्यक्ष विकल झा, सिक्कू सोनी, अजय सिंह, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, सतीश बारी, विकास केशरी, मिथुन सिंह, रोहित तिवारी आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट