सरगुजा
सीएम सरहुल पर्व में कल होंगे शामिल
05-Apr-2023 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अप्रैल को मूली पड़हा अम्बिकापुर के तत्वावधान में उरांव समाज द्वारा आयोजित सरहुल पर्व में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 6 अप्रैल को दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पी.जी. कॉलेज ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से मुख्य मंच आगमन, दीप प्रज्वलन एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम को शुभारंभ करेंगे। उद्बोधन के पश्चात विभिन्न समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 3:45 बजे हेलीकॉॅप्टर द्वारा अम्बिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे