सरगुजा

नशीली इंजेक्शन समेत एक आरोपी गिरफ्तार
02-Apr-2023 10:03 PM
नशीली इंजेक्शन समेत एक आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 2 अप्रैल।
नशीली इंजेक्शन समेत एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अफसरों के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर द्वारा पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान संदिग्धों पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया था। पेट्रोलिंग दौरान महुआपारा चर्च ग्राउंड में एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर लुकने-छिपने लगा। संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। 

उसने अपना नाम मनीष राव निवासी गांधीनगर का होना बताया। संदेही की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से  32 नशीली इंजेक्शन जब्त किया गया।

घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने नशीली इंजेक्शन की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट