सरगुजा

मवेशियों को पैदल हांकते झारखण्ड बूचडख़ाना ले जा रहे 2 बंदी
24-Mar-2023 8:19 PM
मवेशियों को पैदल हांकते झारखण्ड बूचडख़ाना ले जा रहे 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,  24 मार्च।
कसेरा जंगल की ओर से मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए पैदल हांकते हुए झारखण्ड बूचडख़ाना की ओर ले जा रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 37 मवेशी मौक़े से  बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी वशिष्ठ यादव कसेरा ने थाना कमलेश्वरपुर आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि घटना दिनांक 23 मार्च  को दो अनजान व्यक्ति गाँव के कसेरा जंगल की ओर से मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए पैदल हांकते हुए झारखण्ड बूचडख़ाना की ओर ले जा रहे हैं।

थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक  विजय प्रताप सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मानसाय चौधरी एवं शंखलाल बैगा महेशपुर लटोरी का होना बताये जो मवेशियों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर मविशियों का क्रय विक्रय करते हुए पैदल हाकते हुए झारखण्ड बुचडख़ाना ले जाना बताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट