सरगुजा
500 से अधिक महिलाओं का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्हि में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
शनिवार को अदाणी कौशल विकास केंद्र, साल्हि में आयोजित सम्मान समारोह में परसा ईस्ट केते बासेन के आसपास के ग्राम परसा, साल्हि, फत्तेपुर, जनार्दनपुर, घाटबर्रा, हरिहरपुर सहित 14 से अधिक ग्रामों की महिलाओं ने भाग लिया। क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कामकाजी और स्वसहायता समूहों सहित महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मब्स ) की 500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भोजवंती पैकरा, जनपद अध्यक्ष उदयपुर ने किया, जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शांति करियाम - अध्यक्ष विकासखंड विकास केंद्र,उदयपुर, रैमुनिया करियाम - सदस्य, विकासखंड विकास केंद्र,साल्हि, शांति रजवाड़े - जनपद सदस्य, अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के सरगुजा क्लस्टर प्रमुख मनोज कुमार शाही तथा विशेष अतिथि के रूप में अमिता सिंह टेकाम अध्यक्ष मब्स, शिव कुमार यादव उपसरपंच, परसा तथा क्लस्टर एचआर हेड राम द्विवेदी शामिल हुए।
भोजवंती पैकरा ने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को उनकी सामाजिक स्थिति में सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए समर्थन और प्रोत्साहन की जरुरत है, वहीं क्लस्टर हेड मनोज कुमार शाही ने इस वर्ष के महिला दिवस की थीम डिजिट आल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी के तहत तकनीकी और ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना की और डिजिटल तकनीकों तक उनकी पहुँच को बढ़ाने की बात कही तथा सभी को महिला दिवस को बधाई दी।


