सरगुजा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला कर्मियों का सम्मान
11-Mar-2023 7:22 PM
मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला कर्मियों का सम्मान

महिला कांग्रेस ने की स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग
अम्बिकापुर, 11 मार्च।
महिला कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया। महिला कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी एवं ग्रामीण अध्यक्ष गांगी बाई की अगुवाई में महिलाओं ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मियों को शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला कर्मियों को चार श्रेणियों महिला चिकित्सक, नर्स, सफाई कर्मचारी एवं सुरक्षा प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
 
महिला कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलकर अस्पताल में महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की। मेडिकल कॉलेज में लेप्रोस्कोपिक लेजर विधि से सर्जरी, स्पेशल बर्न यूनिट एवं बर्न यूनिट के लिए डेडिकेटेड स्टाफ की स्थापना और अस्पताल परिसर न्यूनतम दर एक या दो रुपये में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की मांग रखी। 

स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने उन्हें जल्दी ही बर्न यूनिट और लेप्रोस्कोपिक लेजर विधि से सर्जरी शुरू कराने की बात कही है। उन्होंने रेडक्रॉस, अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय से सेनेटरी पैड की न्यूनतम मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्ययोजना बनाने कहा है।

इस कार्यक्रम में पार्षद गीता प्रजापति, रूही गजाला, सरला सिंह, शैलजा पांडेय, पूर्णिमा सिंह, मालती सिंह, रजनी महंत, ननकी सिंह, जूही, हमीदा, गीता श्रीवास्तव, नेहा तिवारी, गीता टोप्पो, नंदू, शालिनी, सपना सिन्हा, शमा परवीन, मंजू मुखर्जी, निर्मला केहरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट