सरगुजा

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री त्रिपाठी का रामानुजगंज में भव्य स्वागत
24-Feb-2023 3:33 PM
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री त्रिपाठी का रामानुजगंज में भव्य स्वागत

रामानुजगंज, 24 फरवरी। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी आज रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने जाने के दौरान वन विभाग के रेस्ट हाउस में कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस नेताओं के द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
उन्होंने झारखंड सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की बात कही। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस देश को जोडऩे का कार्य कर रही है, वहीं भाजपा देश को तोडऩे का कार्य कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की भी जमकर सराहना की।

के एन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार एवं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। जन भावनाओं के अनुरूप यहां विकास कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ एवं झारखंड दोनों पड़ोसी राज्य हैं। दोनों राज्यों की सरकारें लगातार जन कल्याणकारी नीतियां बना रहे हैं एवं उसका जमीनी स्तर में क्रियान्वयन भी तेजी से करा रहे हैं। दोनों राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ दिनेश यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, अजय सोनी, अशोक जयसवाल, अरविंद दुबे, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे, युवक कांग्रेस के विधानसभा महासचिव राहुल जीत सिंह,अशोक गोंड,विकाश तिवारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट