सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 फरवरी। हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा 23 फरवरी को ग्राम- परसा से 8 बजे सुबह निकलकर 12 बजे अम्बिकापुर, शंकर घाट में प्रवेश करेगी। स्वागत सियाराम गिरी व अन्य सहयोगी के द्वारा स्वागत किया जायेगा तथा उपयात्रा डांडग़ांव से अम्बिकापुर नगर सीमा में 12 बजे प्रवेश करेगी। यहां स्वागत रामसेवक साहू व अन्य सहयोगी के द्वारा किया जायेगा। सीतापुर से अम्बिकापुर एवं ग्राम दुंदू से अम्बिकापुर उपयात्रा नगर सीमा में खरसिया चौक में प्रवेश करेगी। यहां पर कामेश शुक्ला, दिनेश अग्रवाल एवं सुभाष गुप्ता द्वारा स्वागत किया जायेगा तथा सभी यात्राएं महामाया चौक पर समागन होगा। जहां पर सभी समाज प्रमुखों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। यहां से सभी यात्राएं 1.30 बजे कला केन्द्र मैदान में पहुंचेगी। इसके पश्चात पूजनीय संतों के द्वारा हिन्दू धर्म सभा में आशीर्वचन प्रदान किया जाएगा।


