सरगुजा
भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
21-Feb-2023 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था लचर होने की वजह से भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है, और अराजकता का माहौल व्याप्त है. जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल सरकार करें, नहीं तो आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


