सरगुजा

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
19-Feb-2023 8:29 PM
नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 19 फरवरी।
नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया की भतीजी खेत तरफ गई थी। इसी दौरान अमृत सिंह करियाम पीछे से आकर बुरी नीयत से किशोरी का हाथ बाह पकडक़र छेड़छाड़ किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पाक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने आरोपी अमृत सिंह करियाम गोरता का पता तलाश कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।


अन्य पोस्ट