सरगुजा
संजीव पुन: लखनपुर मंडल प्रभारी नियुक्त
18-Feb-2023 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर,18 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल लखनपुर की पदाधिकारी बैठक लखनपुर में आयोजित की गई। आगामी जिला बैठक स्थान बतौली में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने मंडल पदाधिकारियों को आह्वान किया गया तथा जिला मंत्री संजीव सेठ जी को पुन: लखनपुर मंडल प्रभारी नियुक्त होने पर स्वागत किया गया। बैठक मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में महामंत्री दीपक साहू, कृष्णा गुप्ता, चंदन दास मानिकपुरी, अभिषेक गुप्ता, प्रवीण कुमार, राजेश्वर साहू, ब्रजकिशोर गुप्ता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


